Khabron wala
जिला पठानकोट के सुजानपुर थाना में 30 अप्रैल 2026 को दर्ज जीरो एफ. आई.आर. के आधार पर कांगड़ा थाना में मामला दर्ज किया गया है।पंजाबी भाषा में दर्ज इस एफ.आई.आर. का हिंदी अनुवाद करवाने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता विजय कुमारी निवासी सलरिया मोहल्ला ने कांगड़ा थाना में आकर अपने बयान दर्ज करवाए। शिकायत में उसने आरोप लगाया कि वह अपनी बेटी से मिलने गुप्त गंगा रोड गई थी, जहां उसके दामाद ने उसके साथ कथित तौर पर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसे एक कमरे में बंद कर दिया गया और डंडे से मारपीट की गई। इसके बाद उसका उपचार डा. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में करवाया गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।











