ADVERTISEMENT

भयानक हादसा: अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, एक की मौत, 2 गंभीर घायल

Khabron wala 

मंडी जिला के उपमंडल करसोग के तहत आते माहूनाग के समीप देर रात एक सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की जान चली गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस दुखद घटना के बाद पूरे क्षेत्र में मातम पसर गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात एक कार (नंबर HP 30-8165) माहूनाग के समीप अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसा इतना जोरदार था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की आवाज सुनकर स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को वाहन से बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की मदद से ही सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया।

इस हादसे में मोहन सिंह मेहरन की दुखद मौत हो गई है। वहीं, वाहन में सवार दो अन्य व्यक्तियों विनीत और चुड़ामणी को गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। माहूनाग क्षेत्र में हुए इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही फैली तो पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही करसोग पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। डीएसपी करसोग चांद किशोर ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वाहन किन परिस्थितियों में अनियंत्रित हुआ।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *