पांवटा साहिब : कुँजा मंत्रालियो पंचायत प्रधान और उप प्रधान पर फर्जी कृषि प्रमाण पत्र से जमीन खरीदने और बेचने के गंभीर आरोप सामने आए हैं।
क्या है पूरा फर्जीवाड़ा…
गुरमेल सिंह, उप प्रधान ग्राम पंचायत कुंजा के द्वारा मौजा भूपपुर द्वितीय में एक फर्जी व् झूठी कच्ची वसीयत चुहरु पुत्र श्री बदामा निवासी भूपपुर की दिनांक 03.01.2013 को बना कर राजस्व विभाग से मिली भगत करके इंतकाल नंबर 103 दर्ज करवा कर 2 बिस्वा भूमि अपने नाम करवा दी। तत्कालीन कानूनगो के द्वारा इंतकाल नंबर 103 पर नोट दर्ज किया गया था की “इंतकाल तस्दीक होने पहले गुरमेल सिंह का कृषक प्रमाण पत्र शामिल किया जाए”, परन्तु तत्कालीन पटवारी ने इंतकाल पर गुरमेल सिंह का अनुसूचित जाती, फर्जी शजरा नस्ब जुबानी फर्जी तरीके से तैयार किया तथा उस शजरा नस्ब में गुरमेल सिंह की जाती बंगाली दर्ज करवाई गई। गुरमेल सिंह मूल रूप से हिमाचल पदेश का पुश्तैनी निवासी नहीं है, न ही मुजरियात व् भू- सुधार अधिनियम 1972 के पूर्व हिमाचल प्रदेश में रहता था ऐसी दशा में हिमाचली व्यक्ति की विरासत इसके नाम नहीं की जा सकती थी इसलिए इसने एक कच्ची, फर्जी व् झूठी वसीयत का सहारा लेकर राजस्व विभाग से मिली भगत कर के 2 बिस्वा जमीन अपने नाम करवाई इस इंतकाल पर क्षेत्रीय कानूनगो की कोई भी पड़ताल दर्ज नहीं है। हिमाचल प्रदेश में मुजरियात कानून के अनुसार अनुसूचित वर्ग के उन्ही व्यक्तियों को भूमि क्रय करने का अधिकार प्राप्त है जिनके पास 1972 से पूर्व हिमाचल प्रदेश में रहने का स्थाई प्रमाण पत्र है।
कुँजा मंत्रालियो पंचायत प्रधान शिक्षा देवी और उप प्रधान गुरमेल सिंह पर फर्जी कृषि प्रमाण पत्र से जमीन खरीदने और बेचने के गंभीर आरोप लगे हैं । पंचायत प्रधान शिक्षा देवी के पति हरीश कुमार पर भी धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगे हैं ।
शिकायतकर्ता ने बताया 2018 में तैनात पटवारी और तहसील द्वारा फर्जी तरीके से कृषि प्रमाण पत्र बनाने की शिकायत भी डीसी सिरमौर को भेजी गई है जिसके बाद जांच शुरू हो गई है । इस बारे में इस्तखार अली पुत्र अली शेर द्वारा भेजी गई शिकायत के आधार पर तहसीलदार पांवटा साहिब में जांच शुरू कर दी है
फर्जी तरीके से अनुसुचित जाति प्रमाण बनाने के आरोप…
आरोप है कि उप प्रधान गुरमेल सिंह द्वारा फर्जी तरीके से अनुसुचित जाति प्रमाण पत्र भी बनाया गया है जबकि वह हिमाचल के स्थाई निवासी भी नहीं है
शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी उप प्रधान कुंज मंतरालियो गुरमेल सिंह द्वारा हिमाचल प्रदेश की गरीब किसानों की दर्जनों स्थानों पर कई बीघा जमीन अवैध रूप से खरीदी है। फर्जी कृषि प्रमाण पत्र के आधार पर ये जमीने खरीदी गई है। सरकार से मांग की गई है कि अवैध रूप से खरीदी गई जमीनों को जप्त किया जाए और हिमाचल प्रदेश सरकार के नाम किया जाए। शिकायतकर्ता ने पंचायत प्रधान उप प्रधान प्रधान के पति तत्कालीन पटवारी में तहसीलदार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने को भी शिकायत भेजी है ताकि आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए और भविष्य में कोई ऐसा गलत कार्य न करें
वही इस बारे में जब आरोपी उप प्रधान गुरमेल से बात की गई तो उन्होंने सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह इस बारे में अभी कुछ भी नहीं बता सकते।
वही इस बारे में तहसील अधिकारी का कहना है कि मामला काफी गंभीर है जिसकी गंभीरता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।












