यमुना नदी पांवटा में रविवार को घाट पर तैनात गोताखोरों द्वारा एक अज्ञात शव निकाला गया सूचना मिलते ही पांवटा थाने के थाना प्रभारी कुलवंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे वह शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी पुलिस जानकारी के अनुसार यह शव 7 से 8 दिन पुराना हो सकता है और बरसात में बह कर आया है
पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है अन्य राज्यों की पुलिस को भी इस विषय में सूचित किया गया है और सब की पहचान की जा रही है मामले की पुष्टि सिरमौर के पुलिस अधीक्षक निश्चित सिंह नेगी ने की है












