ADVERTISEMENT

बद्रीपुर में राम नाट्य क्लब की  बैठक आयोजन…

बद्रीपुर में राम नाट्य क्लब की  बैठक आयोजन…

राम नाट्य क्लब बद्रीपुर की आज एक आम बैठक बुलाई गई जिसमें क्लब के सदस्यों द्वारा एजेंडा अमल में लाया गया कि क्लब इस वर्ष की रामलीला का मंचन कैसे भव्य और सुंदर कर सके विचार हुआ और साथ ही वर्तमान क्लब समिति को निरस्त किया गया और सर्व सहमति से समिति का पुनर्गठन प्रस्ताव पारित किया गया और नई समिति 3 साल के लिए चुनी गई और हर 3 वर्ष उपरांत समिति का फिर से पुनर्गठन होगा फिर चाहे नई समिति बने या वर्तमान समिति को ही पुनर्गठन किया जाए लेकिन चुनाव या सर्वसहमति से लोकतांत्रिक प्रक्रिया का पालन हर 3 वर्ष बाद होता रहेगा ऐसा सर्व सहमति से प्रस्ताव पारित किया गया।

आज की लोकतांत्रिक चुनावी प्रक्रिया में आज की बैठक में जो सर्व सहमति से चुनाव हुआ उसमें नई समिति का गठन अगले 3 वर्ष के लिए प्रस्ताव पारित किया गया जिसने नई गठित समिति में निम्नलिखित सदस्यों को समिति के सर्वोच्च सदस्यों को चुना गया सर्व सहमति से चुना गया।

1: निर्देशक: श्री सोम नाथ अग्रवाल

2: अध्यक्ष: श्री धनबीर कपूर

3:कोषाध्यक्ष:श्री रजनीश खापड़ा

4: सचिव: श्री पंकज शर्मा

5: मंच संचालक: सरदार प्रहलाद चौधरी जी।

उपसमितियां और अन्य व्यस्था, प्रचार प्रसार, मिडिया प्रभारी, वित्त समिति और क्लेक्शन समितियों व अन्य सभी प्रकार की समितियों का गठन समिति प्रधान की अध्यक्षता में आगामी दिनों में किया जाएगा।

जय श्री राम: श्री राम नाट्य क्लब बद्रीपुर।🙏

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!