ADVERTISEMENT

सिरमौर: राहुल गांधी पर FIR के बाद भड़की कांग्रेस, दिया उग्र आंदोलन का अल्टीमेटम

Khabron wala 

जिला मुख्यालय नाहन में आज जिला कांग्रेस कमेटी के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर को राजनीतिक द्वेष से प्रेरित और झूठा करार देते हुए इसे तुरंत वापस लेने की मांग की है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह अत्यंत दुखद विषय है कि केंद्र सरकार नेता प्रतिपक्ष से पूरी तरह डरी हुई है। नेता प्रतिपक्ष लगातार जनहित के मुद्दे उठा रहे हैं और मल्लिकार्जुन खड़गे की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद हुए घटनाक्रम व शुद्धिकरण मामले को लेकर आवाज बुलंद कर रहे हैं। जिस कार्रवाई की उम्मीद जनता केंद्र सरकार से कर रही थी, वह तो सरकार कर नहीं पाई, उल्टे अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है।

कांग्रेस जन ने देश की वर्तमान स्थिति पर चिंता जताते हुए कहा कि आज महंगाई चरम पर है, चंदा चोरी और NEET पेपर लीक जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार कोई बात करने को तैयार नहीं है। जनता के असल मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए नेता प्रतिपक्ष के खिलाफ अनर्गल आरोप लगाकर मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट किया कि सभी कार्यकर्ता इस तरह की दमनकारी नीतियों का कड़ा विरोध करते हैं। नाहन में एकत्रित कांग्रेस जनों ने महामहिम राष्ट्रपति से मांग की है कि नेता प्रतिपक्ष पर दर्ज की गई झूठी एफआईआर को तुरंत रद्द किया जाए। पार्टी नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि यह एफआईआर वापस नहीं ली गई, तो कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में सड़कों पर उतरकर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगी।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *