पुरुवाला पुलिस स्टेशन के एसएचओ विजय रघुवंशी के नेतृत्व में आज पुलिस ने रामपुर घाट व मत्रालियो मेंअवैध पार्किंग की गई गाड़ियों पर डंडा चलाया कई गाड़ियों के चालान काटकर भारी जुर्माना वसूला गया तथा आगे से गाड़ियां पार्क ना करने की हिदायत भी दी गई | स्थानीय निवासियों ने पुलिस की इस कारवाही पर ख़ुशी जताई है |
वही सभी उद्योगों को भी निर्देश दिया गया है कि अपने उद्योग के बाहर कोई भी गाड़ी पार्क ना करें | गौरतलब है कि पुलिस को पिछले लंबे समय से शिकायतें मिल रही थी कि सड़क पर अवेध पार्किंग हो रही है | अवेध पार्किंग की वजह से कई सड़क हादसे सामने आए थे जिसके बाद पुलिस ने आज यह कार्रवाई की है |












