विक्रमबाग में एक भारी भरकम पेड़ की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। युवक को 108 एंबुलेंस में सिविल अस्पताल नाहन पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे ब्रॉट डेड घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त मनीष पुत्र मामराज निवासी पालियो के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय मनीष विक्रमबाग के जंगल में ठेके पर लिए गए पेड़ को काटने का काम कर रहा था। करीब 11 बजे एक भारी-भरकम पेड़ काटते वक्त मनीष पेड़ के नीचे दब गया। हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
मौके पर मनीष के साथ दूसरे कामगारों ने इसकी सूचना 108 एंबुलेंस को दी। डॉ वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज से ईएमटी कोमल और पायलट रोहित एम्बुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। एम्बुलेंस में मृतक को मेडिकल कालेज पहुंचाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस को हादसे की जानकारी दी गई है।उधर, मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर डीडी शर्मा ने बताया कि युवक को ब्रॉट डेड लाया गया था।












