Himachal: जमीनी मामले में बेटे ने की पिता की हत्या, वारदात में मृतक की पत्नी भी शामिल

Khabron wala 

हमीरपुर जिले के जाहू क्षेत्र में चंद पैसे के लालच में पवित्र और अटूट रिश्तों को हाशिये पर रखते हुए एक घिनौने और निर्मम हत्याकांड का मामला सामने आया है। इस हत्याकांड में एक कलियुगी बेटे ने अपने देवतुल्य पिता की निर्मम हत्या कर दी, वहीं मृतक की पत्नी ने भी इस हत्याकांड में अपने पति का बीचवचाव करने की बजाय बेटे का साथ देकर साक्ष्यों को मिटाने का घिनौना कार्य किया है। इस तरह की घटना ने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है। बुधवार रात करीब 11 बजे जाहू पुलिस चौकी को ग्राम बडैहर में एक व्यक्ति द्वारा अपने पिता के साथ मारपीट किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। इस दौरान रतन चन्द निवासी बड़ेहर, तहसील भोरंज, जिला हमीरपुर मृत अवस्था में पाया गया।

इस पर पुलिस ने इंस्पैक्टर प्रशांत कुमार की अगुवाई में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच के दौरान घटनास्थल का वैज्ञानिक निरीक्षण, गवाहों के बयान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा अन्य मौखिक एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर सामने आया कि इस घटना को मृतक के बेटे ने अंजाम दिया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी और जांच में यह भी खुलासा हुआ कि मृतक की पत्नी ने बीचबचाव करने की बजाय मृतक के कपड़ों और बरामदे में गिरे खून को साफ कर सुबूतों को मिटाकर इस हत्याकांड में अहम भूमिका निभाई है। पुलिस ने वीरवार को हत्याकांड के आरोपी विजय कुमार उर्फ अजू पुत्र स्वर्गीय रतन चन्द और मृतक की पत्नी सोमा देवी को गिरफ्तार कर लिया।

लोन के लिए जमीन गिरवी रखने की असहमति जताने पर हुई हत्या

पुलिस के अनुसार रत्न चंद पर आरोपी पुत्र विजय कुमार और पत्नी सोमा देवी ने लोन लेने के लिए जमीन गिरवी रखने का दबाव बनाया, परन्तु रतन चंद ने इस पर अपनी असहमति जताई। इस पर आरोपी विजय कुमार ने गुस्से में आकर पिता की निर्मम पिटाई शुरू कर दी जिससे उनकी जान चली गई। मामले की पुष्टि एसपी बलवीर सिंह ठाकुर ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में गहनता से छानबीन कर रही है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!