Paonta Sahib: जगन्नाथ यात्रा के दौरान पुलिस ने 4 संदिग्ध महिलाओं को  लिया हिरासत में ….

Paonta Sahib: जगन्नाथ यात्रा के दौरान पुलिस ने 4 संदिग्ध महिलाओं को  लिया हिरासत में ….

जगन्नाथ यात्रा के दौरान पुलिस ने चार संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ये महिलाएं भीड़ का फायदा उठाकर श्रद्धालु महिलाओं के सोने-चांदी के गहने चोरी करने के संदेह में पकड़ी गईं।

पुलिस सभी महिलाओं से पूछताछ कर रही है और उनके कब्जे से बरामद सामान की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पावटा साहिब में होने वाली जगन्नाथ यात्रा के दौरान चार संदिग्ध महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह महिलाओं के गले और हाथों से गहने काटकर साफ कर देती थी और भीड़ में गुम हो जाती थी।

पांवटा साहिब में पुलिस द्वारा बेहतरीन काम करते हुए चार संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया गया। किसी बड़ी घटना को अंजाम देने से पहले ही पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। उक्त संदिग्ध महिलाओं पर आरोप है कि जगन्नाथ यात्रा के दौरान एक महिला के हाथ में सोने के कड़े को कटर से काटकर निकालने का प्रयास किया हालांकि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है लेकिन जैसे ही पुलिस को इस घटनाक्रम का पता चला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चारों महिलाओं को विरासत में ले लिया और उनसे पूछताछ की जा रही है।

वही सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस लगातार चारों महिलाओं से यह जानने का प्रयास कर रही है कि वह कहां की रहने वाली है लेकिन महिलाएं उनको किसी भी तरह की कोई भी जानकारी नहीं दे रही है। शातिराना अंदाज में महिलाएं खुद को महिला होने और सहानुभूति लेने का पूरा प्रयास कर रही है।

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने किया बेहतरीन काम…

बताया जा रहा है कि जगन्नाथ यात्रा के दौरान पांवटा साहिब की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ऐसे ही चोरों उच्चकों पर नजर रखे हुए थी जैसे ही उन्हें उक्त संदिग्ध महिलाओं का पता चला उन्होंने तुरंत उन्हें हिरासत में ले लिया।वही इस बारे में पुलिस द्वारा बर्ती गई चौकसी को लेकर जगन्नाथ यात्रा के सभी आयोजकों ने है पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

चार संदिग्ध महिलाऐं जिन्होंने यात्रा के दौरान बद्रीपुर चौक नजद ग्रीन डिपार्टमेन्टल स्टोर के पास एक महिला जिसका नाम रंजीता पत्नी श्री दिनेश कुमार निवासी अमर कलोनी, वार्ड न0 01 तह0 पांवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 मालुम हुआ का हाथ मे पहना सोने का कड़ा काटने की कौशिश की लेकिन जैसे ही रंजीता देवी को मालुम चलने पर उसने अपना बचाव करने की कौशिश की तो चारों महिलाओं ने उसके साथ लड़ाई-झगड़ा व मारपीटाई करनी शुरु कर दी । यात्रा के शौर मे किसी को कुछ मालुम न चला । रंजीता की चींख पुकार सुनने पर डियुटी पर मौजुद महिला आ0 मेनका न0 125 व महिला आ0 प्रेम देवी न0 305 ने मौका पर पहुंचकर रंजीता को इन महिलाओं के चुंगल से छुड़ाया तथा इन महिलाओं को काबू किया । पुछताछ पर उक्त महिलाऐं गांव खेपड़ा को अपनी निवास स्थान बता रही है । इसके अतिरिक्त डाकघर, तहसील व थाना , जिला व राज्य कुछ भी सही से न बता रही है । अपने किसी परिवारिक सदस्य का मोबाईल नम्बर भी न बता रही है । जिससे यह प्रतीत होता है कि उक्त सभी महिलाऐं किसी गलत मंशा से किसी अपराधिक गतिविधी को अंजाम देने की नियत से इस जगन्नाथ रथ यात्रा मे शामिल हुई थी । जिन्होंने श्रीमति रंजीता पत्नी श्री दिनेश कुमार पता उपरोक्त को अपना निशाना बनाया लेकिन जब यह अपनी योजना मे कामयाब न हुई तो उक्त महिला के साथ मार पीटाई व लड़ाई-झगड़े पर उतारु हो गई । यदि यात्रा मे मौजुद महिला पुलिस कर्मी इन महिलाओं को काबू न करती तो यह खुद को या रंजीता देवी को जानी व माली नुकसान पहुंचा देती क् । उपरोक्त चारों महिलाओं ने पुछने पर अपना-अपना नाम किको पत्नी स्व0 श्री केसर उम्र 60 साल, काजल पत्नी श्री सोनू उम्र 45 साल, रामी पत्नी श्री सैमी उम्र 45 साल व रानी पत्नी श्री काला उम्र 45 साल सभी निवासी गांव खेपड़ा, शहर खेपड़ा राज्य हरियाणा बतलाया । Arrested in preventive action

वही इस बारे में एसपी सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने बताया कि थाना प्रभारी पांवटा साहिब कुलवंत सिंह के नेतृत्व में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने किसी बड़ी वारदात से पहले ही संदिग्ध महिलाओं को हिरासत में लिया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!