पुलिस थाना पांवटा साहिब के अंतर्गत 01 आरोपी के कब्जे से 3.12 ग्राम मादक पर्दाथ चिट्टा/हैरोईन बरामद मामला दर्ज
Khabron wala
दिनांक 08/10/26 को SIU नाहन की पुलिस टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3.12 ग्राम मादक पर्दाथ चिट्टा/हैरोईन बरामद कर 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया है । पुलिस टीम गश्त के दौरान जब पांवटा साहिब में मौजूद थी तो पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति भगत सिंह उर्फ अमन निवासी गाँव हरेवा नजद दादूपुर छछरोली डाकघर जहदरी तह0 छछरोली जिला यमुनानगर हरियाणा हाल निवासी गाँव फूलपुर डाकघर शिवपुर तह0 पाँवटा साहिब जिला सिरमौर हि0प्र0 जो अपनी मोटर साईकल नम्बर PB70 F 0584 CT 100 पर चिट्टा/ समैक बेचने का धंधा पाँवटा साहिब के आस पास के ईलाका में काफी समय से कर रहा है जो आज भी अपनी मोटर साईकल नम्बर PB70 F 0584 CT 100 पर यमुना पुल बैरियर कुलहाल के पास राम मन्दिर के गेट के सामने खडा है। जिस पर पुलिस टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए तलाशी के दौरान उक्त आरोपी के कब्जे से कुल 3.12 ग्राम मादक पर्दाथ चिट्टा/हैरोईन बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। जिस पर उक्त आरोपी को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध पुलिस थाना पांवटा साहिब में (NDPS) एक्ट के अंतर्गत मामला पंजीकृत कर मामले में आगामी अन्वेषण जारी है ।








