ADVERTISEMENT

हिमाचल में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर पलटी बाइक रेहड़ी…3 वर्षीय बच्चे समेत 2 लोगों की मौ*त

Khabron wala 

हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जहां पर पंजाब के श्रद्धालुओं से भरी तीन पहिया मॉडिफाइड बाइक-रेहड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला और तीन वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक, हादसा जिले के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पीरनिगाह क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि कपूरथला (पंजाब) से करीब आठ लोग मॉडिफाइड बाइक-रेहड़ी में सवार होकर पीरनिगाह धार्मिक स्थल पर माथा टेकने आए थे। दर्शन करने के बाद वह वापस लौट रहे थे, तभी रास्ते में एक तीखे मोड़ पर बाइक-रेहड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार एक बुजुर्ग महिला और तीन वर्षीय बच्चे की मौके पर ही मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती कराया गया है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दुर्घटना के कारणों की विस्तृत पड़ताल की जा रही है।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *